Breaking news
Advertisement
देशबड़ी खबरहेल्थ

संसद भवन में कोरोना ब्लास्ट, 400 से ज्यादा कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (covid-19) तेजी से फैल रहा है। कई राज्यों में बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली और मुंबई में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। इसी बीच दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है. जहां संसद भवन (Parliament House) में कोरोना विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले 400 से अधिक कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीती 6 और 7 जनवरी के दरम्यान संसद में काम करने वाले कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बता दें कि शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही 11,869 ठीक हुए और 7 मौतें हुईं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल 1,526,979 मामले हो गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत बढ़कर 19.6 हो गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close