CG Murder News: छत्तीसगढ़ में दिन दहाड़े हत्या, बदमाशों ने चाकू मारकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, जानें वजह
सूरजपुर। CG Murder News: सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में कोर्ट से घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित तौर पर उनके ही रिश्तेदारों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति किसी जमीन संबंधी मामले में न्यायालय गए थे और सुनवाई के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान लवलीहुड कॉलेज के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
CG Murder News: पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




