Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

मंदिर में मांस के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, लोगों ने लगाया गोमांस होने का आरोप; लैब भेजा गया सैंपल

बिहार। दरभंगा में मंदिर परिसर में गोमांस ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मामले में घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने गोमांस होने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के लिए मांस का सैंपल लिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक ने आरोपी पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस-प्रशासन से की है।

घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव की है जहां सड़क किनारे हनुमान मंदिर कैंपस के हैंड पंप पर मांस से भरे बोरे को भिंगोते हुए एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान मजीद आलम के रूप में हुई। बताया जा रहा है की मजीद आलम दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव का रहनेवाला हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मजीद आलम एक बाइक पर सवार था जिसके ऊपर बोरे में मांस भरा था, उसकी हरकत पर शक होने के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक से पूछताछ शुरू कर दी।

गांव के लोगों के मुताबिक युवक ने पहले बोरे में सत्तू होने की बात कही लेकिन शक जब गहरा गया तो लोगों ने बंद बोरे का मुंह खोलकर देखा। बोरे के अंदर भारी मात्रा में मांस रखा था। इसके बाद लोगों ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो गोमांस होने की बात युवक ने स्वीकार की ली। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घनश्यामपुर थाने को दी।

पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं मांस के टुकड़े के सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद यह पता चल जाएगा कि आखिर मांस का टुकड़ा किसका था। वहीं घटना की सूचना पर बीजेपी के स्थानीय विधायक मिश्री लाल यादव भी घटनास्थल पर पंहुच गए और लोगों से इसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है और ऐसे लोगों के खिलाफ दरभंगा के एसएसपी से कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close