भूपेश बघेल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को दी चुनौती, कहा-‘अगर वे खुद को बड़ा ज्ञानी मानते हैं तो…’ RSS पर भी साधा निशाना
रायपुर। Bhupesh Baghel On Rambhadracharya: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार, RSS और धार्मिक नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर कई सवाल खड़े किए। मीडिया से चर्चा के दौरान बघेल ने कहा कि, RSS खुद को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार मानने लगा है और धार्मिक मामलों में उसकी भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है।
Read More: Fake Marriage Party: फेक मैरिज पार्टी पर मचा बवाल, 499 रुपए में ‘शादी जैसा अनुभव’, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा था प्रचार
बघेल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने कभी सार्वजनिक मंच से संस्कृत का एक श्लोक तक नहीं बोला, लेकिन धर्म और सनातन पर सबसे ज्यादा भाषण दिए जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन बिना शंकराचार्यों की मौजूदगी के किया गया, जो परंपरा के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जैसे संतों को भी वहां उचित सम्मान नहीं मिला।
भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर-पूर्व और केरल जैसे राज्यों में गौमांस खाने वाले नेताओं को सत्ता और मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। उन्होंने पूछा कि, धर्मगुरु इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय क्यों नहीं रखते चुप क्यों हैं ?
Read More: IFS Officer Arun Pandey: छत्तीसगढ़ के नए PCCF नियुक्त किए गए अरूण पांडे, व्ही. श्रीनिवासन राव की लेंगे जगह, आदेश जारी
Bhupesh Baghel On Rambhadracharya: बघेल ने रामभद्राचार्य को खुली चुनौती देते हुए कहा कि, यदि वे खुद को बड़ा ज्ञानी मानते हैं, तो उन्हें गौमांस, धर्म और राजनीति से जुड़े इन मुद्दों पर स्पष्ट रूप से अपनी राय रखनी चाहिए। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है और भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है




