Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

बंगाल चुनावः सुवेंदु का ममता पर बड़ा हमला, कहा-बेगम ममता बनर्जी बंगाल को बना देंगी मिनी पाकिस्तान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वार पर भाजपा नेता और नंदीग्राम सीट से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी ने भी जबरदस्त पलटवार किया है और उनपर मुस्लिमों का तुष्टीकरण करने का आरोप लगाया।

नंदीग्राम में चुनावी रैली के दौरान सुवेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी को ‘ईद मुबारक’ कहने की आदत है। इसीलिए उन्होंने आज होली की बधाई की जगह आप सभी को होली मुबारक कहा। बेगम को वोट मत दीजिए। अगर आप बेगम को वोट देंगे तो यह (बंगाल) मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। बेगम, सूफियान के अलावा किसी को नहीं जानतीं। बेगम अचानक बदल गईं और मंदिरों में जाने लगीं क्योंकि उन्हें हार जाने का डर है।

सुवेंदु ने आगे कहा कि आज जो लोग यहां चुनाव लड़ने आए हैं वे बाहर से आए हैं और अस्थाई तौर पर रह रहे हैं। चुनाव के बाद उड़ जाएंगे, जबकि वह (अधिकारी) यहां के स्थाई निवासी हैं और लोगों के सुख-दुख के लिए दिन-रात मौजूद रहेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close