क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
रायपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में 39 हजार की लूट, जानिए पूरा मामला

रायपुर। राजधानी में इन दिनों क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच मोवा स्थित एक पेट्रोल पंप में लूट की खबर आई है। पेट्रोल पंप कर्मचारी से 39 हजार रुपए की लूट की शिकायत पुलिस थाने में की है। वारदात पंडरी मोवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोवा अंडरब्रिज के नीचे स्थित एक पेट्रोल पप की है, जहां के एक कर्मचारी ने थाने में सूचना दी है।
पंडरी थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि मोवा ओवरब्रिज के नीचे स्थित पेट्रोल पंप में आज सुबह 9 बजे पंप के कर्मचारी द्वारा किसी के गाड़ी में पेट्रोल डालवाने गया था। इसके बाद एटीएम मशीन लेने गया, तभी उसके पास रखे 39 हजार कैश किसी ने पार कर दिया। मामले में पीड़ित कर्मचारी ने थाने में आकर लिखित शिकायत दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement




