Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

कांग्रेस का दिल्ली के रामलीला मैदान में महाप्रदर्शन, राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल सहित कई बड़े नेता रैली में होंगे शामिल

दिल्ली। देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर आज देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस महंगाई पर हल्ला बोल करेगी। कांग्रेस की महारैली के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले इस महाप्रदर्शन में देशभर से कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वैन छत्तीसगढ़ से दिल्ली में हल्ला बोल के लिए करीब तीन हजार कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। आज देश की राजधानी में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी।

वहीं इस हल्ला बोल में शामिल होने शनिवार को प्रदेश के पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और अनिला भेड़िया दोपहर में रवाना हुईं, जबकि सीएम भूपेश बघेल रात में रवाना हुए। दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन है। सीएम भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में आज कई सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसकी जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रामलीला मैदान के आसपास के कुछ हिस्सों में सड़कें बंद रहेगी. पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे राम लीला मैदान के आसपास की सड़कों से होकर न जाएं. वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि आज कि रणजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक, विवेकानंद मार्ग (दोनों तरफ), जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), कमला मार्केट के आसपास गुरु नानक चौक, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट से आसफ अली रोड और कमला मार्केट की ओर डीडीयू-मिंटो रोड रेड लाइट प्वाइंट बंद है. कई सड़के बंद होने से आज लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close