[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: भगवान भरोसे स्वास्थ्य केंद्र! न डॉक्टर, न एम्बुलेंस चालक, बाहर लगाया ये नोटिस, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय इमरजेंसी चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद हैं और न ही एम्बुलेंस चालक, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल के बाहर एक नोटिस चस्पा कर यह जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों की कमी के कारण रात्रिकालीन सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकतीं। नोटिस में असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल नोटिस लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए थे। लेकिन वर्तमान में स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण कई हमर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार होते जा रहे हैं।

Raipur News:  स्थानीय नागरिकों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और एम्बुलेंस कर्मियों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close