छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
टूट रही नक्सलवाद की कमर, 50 लाख के 27 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। Naxalite Surrender: सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों और सरकार की उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुकमा जिले में 50 लाख के 27 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 02 हार्डकोर माओवादी सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रिय माओवादियों के द्वारा किया गया।
छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया । आत्मसमर्पण करने वालों में सीवायसीएम के 1 सदस्य, पार्टी के 15 सदस्य और अन्य 11 अग्र संगठन के सक्रिय सदस्य शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के हवाले कर दिए हैं। जिसमें 10 महिला और 17 पुरूष माओवादी शामिल है।
Naxalite Surrender: इन आत्मसमर्पित 01 माओवादी पर 10 लाख, 03 माओवादी पर 08-08 लाख, 01 माओवादी पर 03 लाख, 02 माओवादी पर 02-02 लाख और 09 माओवादियों पर 01-01 लाख कुल 50 लाख रूपये का इनााम घोषित था। इन माओवादियों को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, विआशा. सुकमा, इंटेरोगेशन सेल, आसूचना शाखा, एसटीएफ, सीआरपीएफ 02, 74, 131, 151, 216, 217 वाहिनी एवं कोबरा 203 वाहिनी के आसूचना शाखा कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है ।
Advertisement




