Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कमिश्नरेट लागू होते ही पुलिस प्रशासन सख्त, विजिबल पुलिसिंग के तहत चलाया गया पैदल पेट्रोलिंग अभियान, संदिग्ध समूहों पर कड़ी कार्रवाई

रायपुर। CG Visible Policing Campaign: राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होते ही पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। जिसे लेकर रविवार को मध्य जोन में ‘विजिबल पुलिसिंग’ के तहत पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर DCP वेस्ट के नेतृत्व में विजिबल पुलिसिंग तेज की गई। इस दौरान अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध समूहों पर कड़ी कार्रवाई की गई। साथ ही चौराहों, पान ठेलों और हॉटस्पॉट इलाकों में सघन जांच अभियान भी चलाया गया।

बता दें कि, सड़कों पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी, हिस्ट्रीशीटरों की परेड और वाहनों की सघन जांच ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि नई व्यवस्था के तहत लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। दोपहिया वाहनों की भी विशेष चेकिंग हुई।

CG Visible Policing Campaign: इस अभियान का उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास मजबूत करना है। इस अभियान के तहत पुरानी बस्ती, सरस्वती नगर और न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में संदिग्धों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपराधियों में डर और आम लोगों में विश्वास पैदा करने की रणनीति का हिस्सा है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close