सीएम साय का बिलासपुर और बलौदाबाजार दौरा आज, इस विशेष कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर से बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना हुए और 10 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां वे अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
CM Sai Today Program: इसके बाद सीएम साय दोपहर 12 बजे बिलासपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे, जहां वे भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सीएम साय दोपहर 3:24 बजे रायपुर लौटेंगे। वहीं इस दौरान उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होते हुए कहा कि, आज बिलासपुर में अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन है। छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि दीक्षांत समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि हैं हमारे देश के राज्यपाल महोदय कुलाधिपति है वह भी उपस्थित रहेंगे।




