
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। वरुण और नताशा 24 जनवरी को मुंबई के पास अलीबाग के मेंशन हाउस में सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी कैसी होगी, कौन-कौन से सेलेब्स इस शादी में शिरकत करेंगे इन सब सवालों के जवाब का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
खबरों की मानें तो दोनो की शादी की रस्में 22 जनवरी यानी आज से शुरू हो जाएंगी। उससे पहले नताशा दलाल अपने परिवार के साथ अलीबाग के लिए निकल गई हैं। नताशा के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए हैं जिसमें को घर से निकलर सीधे कार में बैठती नजर आ रही हैं। इस दौरान नताशा ने एक दम सादा कपड़ पहने हुए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नताशा को रिसीव करने के लिए कार को सीधे उनके दरवाजे पर रोका जाता है।उसके बाद नताशा घर से निकलकर आती हैं और चुपचाप कार के अंदर बैठ जाती हैं।




