[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़हेल्थ

कवर्धा जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप: टीकाकरण के बाद तीन दिन के नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

 

कवर्धा : जिला अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पंडरिया से प्रसव के लिए लाई गई महिला के तीन दिन के नवजात शिशु की मौत रुटीन टीकाकरण के कुछ ही देर बाद हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

READ MORE : तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए ‘चरण पादुका योजना’ फिर शुरू, सीएम साय ने निभाया ‘मोदी की गारंटी’, कांग्रेस ने उठाए सवाल

 

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी को सात साल हो चुके थे और यह उसका पहला बच्चा था। शनिवार को ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ था। सोमवार को तय कार्यक्रम के तहत नवजात को टीका लगाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को समय रहते उचित इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने दावा किया कि टीकाकरण से पहले बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था और मां की गोद में खेल रहा था। इस दुखद घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन किया।

READ MORE : स्कूली बच्चों की किताबें बेचने पर शिक्षिका सस्पेंड, वायरल वीडियो से खुला मामला

 

जब मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो अस्पताल का नंबर बंद मिला, जिससे स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान नहीं मिल सका है। फिलहाल मामले की जांच और कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close