
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी. नक्सली मांडो राम कुड़ियाम को घर से उठाकर जंगल ले गए और गला घोंट कर मार डाला। मृतक के शव के पास नक्सलियों का पर्चा भी बरामद हुआ. पर्चे में लिखा है कि ये पुलिस के लिए काम कर रहा था, समझाइश दी लेकिन नहीं माना, ..नक्सलियों ने पर्चे में बीजेपी नेता पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगया है,मृतक कुड़यामि माड़ो बीजापुर जिले भैरमगढ़ इलाके के सोमनपल्ली गाँव का रहवासी था… नक्सलियों ने हफ्तेभर के अंदर 3 भाजपा नेता, आंगनबाड़ी सहायिका और ग्रामीण महिला समेत 5 लोगों को मारा है। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पांचवी इस वारदात को अंजाम दिया…
अचानक नक्सलियों के इन वारदातों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Parliament Session में हंगामें को लेकर विपक्ष पर भड़के संबित पात्रा, सुनिए बयान



