Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नदी में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की बाघ ने ली जान, क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वन मंडल के कछौड़ गांव में नदी में मछली मार रहे ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है। ग्रामीणों में भारी दहशत है।

मनेंद्रगढ़ से जनकपुर मार्ग पर कछौड़ गांव स्थित गूंडरु नदी में युवक मछली मारने के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा। नदी किनारे उसका कपड़ा मिला तो आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान नदी के किनारे युवक का शव क्षत -विक्षत हालत में मिला। घटना स्थल के पास बाघ के पंजे के निशान पाए गए हैं। मनेंद्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र में हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close