[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Pachpadra Refinery Fire Incident : पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण, आसमान में उठा धुएं का गुब्बारा, कल पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

राजस्थान Pachpadra Refinery Fire Incident : राजस्थान के बालोतरा क्षेत्र में स्थित पचपदरा रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरे परिसर और आसपास के इलाके को (Pachpadra Refinery Fire Incident ) एहतियातन खाली करा लिया गया।

Read More: Jaggi Murder Case Update: एक्स सीएम के बेटे को जाना होगा जेल! नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत 

बता दें कि, ये रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार का एक साझा प्रोजेक्ट था। जहां इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। इससे ठीक एक दिन पहले यहां आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: CG NEWS : थाने के भीतर टूटा कानून पर से भरोसा, रतनपुर में एएसआई की दबंगई उजागर

Pachpadra Refinery Fire Incident : इस रिफाइनरी को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से कच्चे तेल की सप्लाई के लिए पाइपलाइन से जोड़ा गया है, जो इसे एक अहम ऊर्जा परियोजना बनाता है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कई यूनिटों को खाली कराया गया है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर स्थिति की निगरानी कर रही हैं और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close