[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम, एक बार निवेश और पैसे होंगे दोगुने, बिना जोखिम के मिलेंगे शानदार रिटर्न

Post Office Scheme: आज महंगाई के समय में हर कोई बचत करने की तो सोचता है लेकिन ये हो नहीं पाता। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की कुछ शानदार स्कीम आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। अलग- अलग पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Money Double Scheme) में निवेश करने के कई फायदे होते हैं। पोस्ट ऑफिस कई सारी योजनाओं को चलाता है। इन डाकघर योजनाओं में निवेश किए गए हर रुपये पर सरकार की 100% गारंटी रहती है. ये योजनाएं, जो एक निश्चित अवधि के बाद निश्चित रिटर्न भी देती है।

Read More: Aaj Ka Rashifal: गजकेसरी राजयोग के निर्माण से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा 

बता दें कि, पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है। ऐसे में सरकार ने लोगों को लंबे समय तक बचत करने के लिए प्रोत्साहित करने के ये योजना शुरू की है। किसान विकास पत्र  योजना इसमें निवेश की गई राशि ठीक 9 साल और 5 महीने में दोगुनी हो जाती है। वर्तमान में इस योजना में 7.5 प्रतिशत हर साल की शानदार ब्याज मिलता है।

कितने से करें निवेश: Post Office Money Double Scheme

इस योजना में आप मात्र 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक यह खाता खोल सकता है, हालांकि, यदि आप 50,000 रुपये से अधिक निवेश करते हैं, तो पैन कार्ड अनिवार्य है। अगर आप 10 लाख रुपये से अधिक निवेश करते हैं, तो आपको आय स्रोत का प्रमाण देना होगा।  इसमें जमा राशि सीधे दोगुनी नहीं होती, लेकिन आपको उत्कृष्ट निश्चित रिटर्न के साथ-साथ कर बचत का दोहरा लाभ मिलता है।

Read More: Pachpadra Refinery Fire Incident : पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण, आसमान में उठा धुएं का गुब्बारा, कल पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन 

कैसे डबल होंगे पैसे

Post Office Scheme : किसान विकास पत्र योजना में मान लीजिए अगर आप 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं। ब्याज के कैलकुलेशन 7.5% की वार्षिक दर से की जाती है। ये ब्याज कंपाउंड तरीके से बढ़ता है यानी, हर साल अर्जित ब्याज मूलधन में जुड़ जाता है, और अगले साल उस कुल राशि पर फिर से ब्याज की गणना की जाती है। इसका मतलब की ब्याज पर भी ब्याज लगता है और इस तरीके से पैसे डबल होते हैं।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close