Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

NIT चौपाटी मामले को लेकर विधायक राजेश मूणत का बयान आया सामने, कहा’कांग्रेस केवल राजनीति के लिए कर रही इसका विरोध ‘

रायपुर। NIT Chowpatty Case: राजधानी रायपुर के NIT चौपाटी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीति तेज हो गई है। जिसे लेकर आज बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, चौपाटी का मामला नया नहीं है, बल्कि साढ़े 3 साल पुराना है। हमने कांग्रेस सरकार में भी लगातार विरोध किए थे। स्मार्ट सिटी के तहत चौपाटी का निर्माण कराया, जो अवैध है। मूणत ने कहा कि, चौपाटी की जमीन नगर निगम की नहीं, बल्कि खेल विभाग की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बीजेपी के तमाम नेता अवैध चौपाटी के निर्माण के विरोध में 12 दिन प्रदर्शन किए थे। 29 लाख में दुकानों के संचालन के लिए एजेंसी को दे दिया गया।  60 दुकानों से मासिक 25 हजार रुपए लिए जा रहें है। जो दुकान एग्रीमेंट के तहत खोली जानी चाहिए थी, नहीं खोली गई। इसलिए उन दुकानों की शिफ्टिंग की गई। राजेश मूणत ने कहा कि, कांग्रेस केवल राजनीति के लिए इसका विरोध कर रही है।

महापौर मीनल चौबे का बयान

NIT Chowpatty Case: महापौर मीनल चौबे ने कहा कि, हम अवैध चौपाटी का शुरू से विरोध कर रहे थे। इस चौपाटी में 60 दुकानों को किराए पर दिया गया था, और किरायेदारों को नई शिफ्टिंग जगह में सभी सुविधाएं दी जाएंगी। चौबे ने कहा कि, चौपाटी स्थल पर जल्द ही नालंदा परिसर का निर्माण होगा। इस दौरान सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर नगर निगम MiC के कई सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close