Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

बड़ी खबर : सीएम भूपेश बघेल की आपात बैठक समाप्त, लॉकडाउन पर बोले- परिस्थितियों के अुनसार लिया जाएगा फैसला…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में कोविड-19 की स्थिति की आपात समीक्षा हुई। बैठक होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मीटिंग में अफसरों को निर्देश दिए गए कि संभागों और जिलों से जानकारी मंगाए। पता करें कि बाकी इलाकों में कोरोना की क्या स्थिति है।
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के सवाल पर कहा कि पहले सभी वर्गो से बात की जाएगी। अधिकारियों से कहा गया है कि व्यापारियों, औद्योगिक सेक्टरों से बात की जाए। उन्होंने कहा कि सबसे चर्चा करने के उपरांत कोई कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी नजर रखी हुई है। परिस्थितियों के अुनसार फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक ली। कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा। रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने कहा। सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने कहा है, हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close