कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा आज, माता कौशल्या नगरी चंदखुरी से विधानसभा चौक तक होगी पदयात्रा
रायपुर। Raipur News: कांग्रेस का “मनरेगा बचाओ संग्राम” छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में पंचायत जनसंपर्क पदयात्रा के रूप में आयोजित हो रहा है, जो आज 16 जनवरी 2026 को माता कौशल्या धाम से विधानसभा चौक तक चलेगी। यह पदयात्रा दीपक बैज के नेतृत्व में मनरेगा योजना को बचाने के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ निकाली जा रही है। चंदखुरी में विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
बता दें कि, इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, जिला अध्यक्ष कुमार मेनन, पप्पू बंजारे और वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा शामिल हुए हैं। कांग्रेस नेताओं का आगमन लगातार जारी है, जो ग्रामीण रोजगार अधिकार के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं।
Raipur News: यह देशव्यापी आंदोलन 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक चल रहा है, जिसमें विकसित भारत-जी राम जी बिल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि यह बिल मनरेगा को कमजोर करता है, जिससे ग्रामीण मजदूरों का 100 दिन का काम का अधिकार प्रभावित हो रहा है। पंचायत स्तर पर चौपाल, धरना और पदयात्राएं शामिल हैं।



