[t4b-ticker]
Advertisement
bastarbig breakingक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Naxal News:कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,एरिया कमांडर सहित 3 नक्सली ढेर

रायपुर/प्रविंस मनहर – कांकेर जिले के छिंदखड़क तिरयारपानी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ आज सुबह से रुक-रुक कर जारी थी और अब सुरक्षाबलों को इसमें बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आमना-सामना हुआ। छिंदखड़क के तिरयारपानी जंगल इलाके में आज सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी रही। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ वाली जगह पर सर्च ऑपरेशन जारी है, और मारे गए नक्सलियों की पहचान राजेश (एसीएम)श्रवण मडकम (एसीएम) और बसंती (पीएम)के रूप में हुआ हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close