[t4b-ticker]
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Nag Panchami 2026: 23 साल बाद सावन सोमवार और नागपंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, महादेव के साथ मिलेगा नाग देवता का आशीर्वाद

Nag Panchami 2026: हिंदू धर्म में तीज त्योहारों का विशेष महत्व होता है। वहीं सोमवार यानी 17 अगस्त को सावन का तीसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा और इसकी नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। 23 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब सावन के महीने में नागपंचमी का पर्व पड़ रहा है। जिस वजह से इस दिन का महत्व और भी ज्याद बढ़ जाता है। साथ ही कई शुभ योग भी बन रहे हैं जिससे की कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। ऐसे में भक्तों को महादेव के साथ ही नागदेवता का भी आशीर्वाद मिलेगा। मान्यता है कि इस विशेष संयोग में शुभ मुहूर्त पर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को दोगुना पुण्य फल प्राप्त होता है।

Gift For Gen-Z: फ्री ऑनलाइन कोचिंग, AI ट्रेनिंग शिक्षा से रिसर्च तक 5 बड़े ऐलान, Gen-Z के लिए पीएम मोदी का तोहफा

शिवलिंग का करें रुद्राभिषेक

सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव का स्मरण करें और शिवलिंग की पूजा करें। श्रद्धा के अनुसार शिवलिंग पर जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की जा सकती है। इसके बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उनके मंत्रों और नामों का जाप करने की परंपरा है। पूजा के बाद अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार सफेद वस्तुओं का दान करने की भी मान्यता है। धार्मिक विश्वास के मुताबिक इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और मन को शांति मिलती है।

Road Accident: स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा…दो अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा

Nag Panchami 2026: सावन सोमवार के साथ नाग पंचमी का संयोग होने के कारण इस दिन नाग देवता की आराधना भी विशेष मानी जा रही है। मान्यता के अनुसार नाग देवता को दूध और खीर का भोग अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं में नाग देवता की पूजा को परिवार की सुख-शांति और सुरक्षा से जोड़ा गया है। भक्त इस दिन नाग देवता से जीवन के भय, बाधाओं और परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close