[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों और आम जनता से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

INDIA Bloc Meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों की मौजूदगी, महंगाई-बेरोजगारी समेत पांच मुद्दों पर बनी सहमति

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से प्रतीक्षित कैशलेस मेडिकल योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस योजना के लागू होने से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों को उपचार के लिए बड़ी राहत मिलेगी। योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इसके अलावा, राज्य की नई ट्रांसफर पॉलिसी को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के आसार हैं। इससे विभागों में तबादलों की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी हो सकेंगे और कर्मचारियों को लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता से राहत मिलेगी।

UP Conversion: लड़कियों के बाद अब निशाने में आए हिंदू लड़के, जिम ट्रेनर महिला ने युवक का जबरन बदलावा धर्म, रखवाई दाढ़ी, थाने पहुंचा मामला

CG Cabinet Meeting: बैठक में विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। कैबिनेट बैठक के फैसलों पर प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close