[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

VD Satheesan Oath Ceremony: VD सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, मल्लिकार्जुन खरगे समेत राहुल- प्रियंका रहे मौजूद

तिरुवनंतपुरम। VD Satheesan Oath Ceremony: केरल में सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

करीब एक दशक बाद यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल में वापसी की है। मुख्यमंत्री सतीशन के साथ 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

VD Satheesan Oath Ceremony: शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने राज्य में विकास, रोजगार और सुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सतीशन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close