
रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के घर को चोरो ने अपना निशाना बनाया हैं कल रात सिंहदेव के कोठीघर कैम्पस से चोरो ने बरामदे में लगी 15 किलो वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति को चोरी कर लिया यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं वही घटना की शिकायत अंबिकापुर पुलिस को दी गई हैं शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दिया हैं।
Advertisement




