[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, बिना सुरक्षा सीवर में उतरे सफाई मित्र, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लाख दावे किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। करोड़ों रुपये की अत्याधुनिक मशीनों और आधुनिक सफाई व्यवस्था की बातें होती हैं, फिर भी शहर में आज भी सफाई मित्रों को अपनी जान हथेली पर रखकर ड्रेनेज हॉल में उतारना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल अन्य शहरों की तरह यहाँ मशीनें क्यों नहीं है? इंसानों को मौत के मुंह में क्यों धकेला जा रहा है?

Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पहले पति को छत से दिया धक्का, फिर ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर सुनाई मौत की नींद

बता दें कि, स्मार्ट सिटी और आधुनिक सफाई व्यवस्था के दावों के बीच एक बार फिर सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।  ये तस्वीरें शंकर नगर से पंडरी पुराने बस स्टैंड को जोड़ने वाली केनाल रोड की हैं, जहां एक सफाई मित्र बिना दस्ताने, बिना सेफ्टी किट और बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के सीवर में उतरकर सफाई करता दिखाई दे रहा। यही लापरवाही पहले भी कई परिवारों की खुशियां छीन चुकी है।

Maithili Thakur Audio Viral : ‘पागल आदमी, बुड़बक…’ विधायक मैथिली ठाकुर का युवक से तीखी बातचीत का ऑडियो वायरल, जानें क्या है मामला

Raipur News: राजधानी में अब तक 7 से 8 सफाई मित्र सीवर और ड्रेनेज की सफाई के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर मैन्युअल सफाई की घटनाएं सामने आ रही हैं। सवाल साफ है क्या सफाई मित्रों की जिंदगी इतनी सस्ती है,या फिर जिम्मेदार किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close