Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तेलीबांधा से शराब दुकान हटाने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण किया। सीएम बघेल ने कृष्ण कुंज में कदम्ब का पौधा लगाया। रायपुर के तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपित किये गए। जिसमें बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए। वहीं सीएम ने तेलीबांधा से कलेक्टर को शराब दुकान हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाय को गुड़-चना खिलाया इसके साथ ही सीएम बघेल ने श्री कृष्ण का रूप धरे बच्चों से मुलाकात की।

भगवान कृष्ण के अनेक नाम हैं माखनचोर, रणछोड़, द्वारिकाधीश अनेक नाम हैं। माताएं अपने बच्चों को सदैव भगवान कृष्ण के रूप में देखती हैं।
कृष्ण के अनेक रूप हैं, हमारे छत्तीसगढ़ में बच्चे सबसे पहला कोई उपवास रखते हैं तो वह जन्माष्टमी का होता है। भगवान श्री कृष्ण अर्थशास्त्री भी थे, उन्होंने कृषि से गौपालन को जोड़ा था।

छत्तीसगढ़ में हमने गौपालन का कार्य शुरू किया है, गांव और शहर में गौठान बना रहे हैं। गोबर और गौमूत्र खरीदने का कार्य भी कर रहे हैं
गौमाता की सेवा के साथ स्वच्छता का कार्य भी सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा: भगवान श्री कृष्ण ने लोगों को कर्मवादी बनाने का उपदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने जिन बातों का उपदेश दिया, उन्हें स्वयं भी जीया। वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं।
कृष्ण कुंज में धर्मिक महत्व के वृक्ष बरगद, पीपल, आंवला, कदम्ब के साथ-साथ औषधि के रूप में उपयोग हर्रा, नीम जैसे कई पेड़ लगाए जाएंगे
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आज ऐसे ही धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के वृक्षों को सहेजने के लिए, उनसे निकटता बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ में कृष्ण-कुंज योजना की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज के पास शराब दुकान हटाने कलेक्टर को दिए निर्देश।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close