Cg News:रायपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,ट्रांसफार्मर की पूजा कर सरकार पर साधा निशाना

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में लगातार हो रहे बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिल के साथ लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में अनोखा अंदाज में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बिजली व्यवस्था में सुधार की कामना की।
प्रदर्शन के दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ ट्रांसफार्मर का पूजन कराया। कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से प्रार्थना की कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती बंद हो,उपभोक्ताओं को राहत मिले और बिजली बिल कम आए। इस अनोखे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश के कई जिलों में लगातार बिजली कटौती हो रही है। वहीं महंगी बिजली दरों, लो-वोल्टेज की समस्या और सोलर पैनल से उत्पादित बिजली की खरीद दर घटाए जाने से आम उपभोक्ता, किसान और छोटे व्यवसायी परेशान हैं।




