छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, EOW ने 1500 पन्नों का पहला पूरक चालान कोर्ट में किया पेश
रायपुर। Custom milling scam: रायपुर में कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहला पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के खिलाफ पेश किया गया है, जिसमें 1500 पन्नों का पूरक चालान शामिल है।
बता दें कि, EOW ने अब तक 147 करोड़ रुपये का घोटाला आंका है, जिसमें अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की संलिप्तता पाई गई है। यह मामला कस्टम मिलिंग के चावल से जुड़ा है, जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की बात सामने आई है।
Custom milling scam: मालूम हो की अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर पहले से ही शराब घोटाले में आरोपी हैं और जेल में बंद है। इस नए मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है।
Advertisement




