Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

दर्दनाक हादसा… कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

अलीगढ़। Aligarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हादसे की एक खौफनाक घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे पर कार और मिनी बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, एटा की ओर से आ रही कार व मिनी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंधन टैंक फट गया, जिससे आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और सभी पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

Aligarh Road Accident: वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बताया गया कि, आग इतनी तेज थी कि, शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। कार में सवार परिवार मंदिर से दर्शन से लौट रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के परिवारों वालों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया, जिससे कि हाईवे पर जाम न लगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close