Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़युथ अड्डा

AIIMS Recruitment 2025: एम्स में 109 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली। AIIMS Recruitment 2025: अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रुप-ए) के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कुल 109 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि, इसमें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी आखिरी तारीख 24 सितंबर है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस या एमडी की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 साल होनी चाहिए। इसमें एससी, एसटी के उम्मीदवार को आयु में 5 साल की छूट और ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन फीस सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 3,000 रुपये रखी गई है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये का सब्सिडाइज्ड फीस होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

7वें वेतन आयोग के अनुसार 1,01,500 – 1,23,100 रुपए प्रतिमाह

AIIMS Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं।
आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
इसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
फीस जमा करके सब्मिट पर क्लिक करें।
फॉर्म सब्मिट हो जाएगा। इसका प्रिंट निकालकर रखें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close