[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Mahasamund News: फूड प्लांट पर प्रशासन का एक्शन, दफन किए गए 300 किलो एनालॉग पनीर, प्रोडक्शन यूनिट किया सील

महासमुंद। Mahasamund News: महासमुंद जिला मुख्यालय के नजदीक भलेसर रोड स्थित वैध फूड प्रोडक्ट्स में खाद्य सुरक्षा नियमों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में प्लांट से लिए गए पनीर के नमूने में मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद प्रशासन ने करीब 300 किलो पनीर को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया गया है।

CG Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षकों समेत एक उपनिरीक्षक का तबादला, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

शिकायत के बाद प्लांट में पहुंची टीम

मिली जानकारी के अनुसार, प्लांट को लेकर शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार देर रात परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को बड़ी मात्रा में पनीर मिला। गुणवत्ता की जांच के लिए करीब एक किलो पनीर का सैंपल लिया गया और उसे परीक्षण के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सैंपल को अमानक और प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बताया गया। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया पनीर

लैब रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार शाम खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम दोबारा प्लांट पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से परिसर में गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद प्लांट में मौजूद करीब 300 किलो पनीर को गड्ढे में दफन कर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया गया।

संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

इस मामले में प्लांट संचालक शोभित सिंह के खिलाफ संबंधित खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा, सांखनाद भोई, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जुगल किशोर पटेल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Raipur Blue Water Accident: ब्लू वाटर में डूबे आदिल की तलाश फिर शुरू, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

त्योहारों से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी तेज

Mahasamund News: त्योहारी सीजन के बीच खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और सैंपलिंग अभियान तेज किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मिलावटी या अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री और उत्पादन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close