Women’s Reservation : संसद में बोले-पीएम मोदी’, बहानेबाज़ी करके इसे 3 दशक तक रोका गया
नई दिल्ली। PM Modi Speech In Parliament : महिला आरक्षण (Women’s Reservation) कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। आज से अगले दो दिन यानी 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र चलेगा। वहीं पीएम मोदी ने परिसीमन बिल पर लोकसभा में अपनी बात रखनी शुरू की। उन्होंने कहा कि, “मैं आज जिम्मेदारी के साथ सदन में कहना चाहता हूं कि चाहे दक्षिण हो, उत्तर हो, पूर्व हो, पश्चिम हो, छोटे राज्य हों या बड़े, मैं जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करेगी। यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। भूतकाल में जो सरकारें रही और जिनके कालखंड में जो परिसीमन हुआ और जो अनुपात चला आ रहा है, उस अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा और वृद्धि भी उसी अनुपात में होगी।”
Read More: बच्चों की होगी मौज…अब 20 अप्रैल से इस दिन तक रहेगी स्कूलों की छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते सरकार ने लिया फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि, “अगर गारंटी शब्द चाहिए तो मैं गारंटी शब्द का उपयोग करता हूं, अगर वादे की बात करते हैं तो मैं वादा देता हूं। जब नीयत साफ है तो फिर शब्दों का खेल करने की हमें जरूरत नहीं है। हम सब जानते हैं कि हर एक ने कैसे चालाकी की है कि ‘हम इसके पक्ष में हैं, हम इसके साथ हैं लेकिन, यह कहकर हर बार कोई न कोई तकनीकी पक्ष ले आए और इसे रोका गया। हर बार ऐसी चीज़ें लाई गई है। आपको कहना नहीं है कि आप इसका विरोध कर रहे हैं इसलिए तकनीकी बहानेबाज़ी कर रहे हैं। भांति-भांति की बहानेबाज़ी करके इसे 3 दशक तक रोका गया।
Read More: संसद में भिड़े अमित शाह और अखिलेश यादव, मुस्लिम आरक्षण पर जमकर चली बहस, शाह ने कहा- ‘हमें कोई आपत्ति नहीं’
PM Modi Speech In Parliament: पीएम मोदी ने कहा कि, मुलायम सिंह जी थे तब से एक विषय चला आ रहा है, उनके परिवार वाले भी वह विषय चला रहे हैं। आप देश की महिलाओं पर भरोसा करें, एक बार 33% बहनों को यहां आने दें, आकर उन्हें निर्णय करने दें कि किस वर्ग को देना है, किस वर्ग को नहीं, हम उनके सामर्थ्य पर आशंका क्यों जताते हैं? उन्हें आने तो दीजिए।
यह भी देखें




