BSF Vacancy 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, बीएसएफ में कुल 4 हजार पदों पर निकली भर्ती, देखें कौन कर सकता है आवेदन
BSF Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये खुशखबरी साबित हो सकती है। दरअसल, बीएसएफ ने विभिन्न पदों के लिए कुल 4000 से अधिक भर्तियां निकाली हैं। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जिसकी आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन-किन पदों पर भर्ती होगी और इसके लिए कौन पात्र होंगे।
बता दें कि, बीएसएफ ने रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक कैटेगरी में हेड कांस्टेबल के 1121 पदों पर भर्तियां निकाली है। जिसमें हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के 910 और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के 211 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
रेडियो ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से साथ 60 फीसदी नंबरों से 12वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि, रेडियो मैकेनिक पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इसमें उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें कुल 100 नंबरों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
BSF Vacancy 2025: वहीं कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद पर भर्ती के लिए कुल 3588 पद पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें कुल 3406 पद पुरुषों के लिए और कुल 182 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं। इसमें आवदेन की प्रक्रिया जारी है जिसकी आखिरी तारीख 23 अगस्त 2025 है। इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।




