[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: पेड़ पर फंदे से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, पति से अलग रह रही थी महिला, जानें आखिर क्या थी वजह

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी स्थित खदरहा भाठा में सोमवार सुबह प्रेमी जोड़े के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय मेघराज साहू और 35 वर्षीय नंदिनी ध्रुव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है।

Gajrath Yatra: सीएम साय ने किया ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का विमोचन, कहा-‘हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता’

पुलिस के मुताबिक, घटना बीती रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गांव के बाहर खिन्नी के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि नंदिनी की शादी ललित ध्रुव से हुई थी, लेकिन वह पिछले कुछ समय से पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसका मेघराज से प्रेम संबंध था।

BJP New Team Announcement: BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, नितिन नबीन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारियां, 13 उपाध्यक्ष समेत कई बड़े चेहरे शामिल

Raipur News: पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन विवाद और मौत की वास्तविक वजह की जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close