Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मधर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन आज होगी माँ कूष्मांडा की पूजा, मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें

रायपुर। Chaitra Navratri Day 4: आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि पर देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विशेष आराधना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की पूजा करने से मानसिक शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

नवरात्र के इस पावन दिन भक्त श्रद्धा के साथ माता को पेठा, मालपुआ और पीले फूल अर्पित कर रहे हैं। सुबह से ही रायपुर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ और माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

Read More : चैत्र नवरात्र के चौथे दिन आज होगी माँ कूष्मांडा की पूजा, मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें

Chaitra Navratri Day 4: मां दुर्गा के चौथे स्वरूप को कूष्मांडा कहा जाता है। पुराणों के अनुसार, माता ने अपनी मंद मुस्कान से सम्पूर्ण ब्रह्मांड की उत्पत्ति की थी। इसी कारण उनका नाम ‘कूष्मांडा’ पड़ा। मां कूष्मांडा की पूजा करने के साथ व्रत रखने से जातक को रोग, दोष और शोक से मुक्ति मिलती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close