[t4b-ticker]
Advertisement
बड़ी खबर

दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बच्ची के रोने पर पहुंचे पड़ोसी

उत्तर प्रदेश। आगरा में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली गांव की है।

मूलरूप से कागारौल थाना क्षेत्र के इकराम नगर निवासी ईश्वरी अपनी पत्नी बबली (32) और ढाई वर्ष की बेटी लावण्या के साथ यहां रहता था। वह पास के ही एक ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके आगरा के ही बोदला गांव गई थी। मंगलवार को बबली अपने मायके से लौटी थी। बुधवार की सुबह ईश्वरी काम पर गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह काम से लौटा था। इसके बाद कुछ देर बाद घर में ढाई वर्ष की मासूम लावण्या के तेज आवाज में रोने की आवाज आई।

इसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर जाकर दरवाजे से झांका तो ईश्वरी और बबली दोनों फंदे पर लटक रहे थे। पड़ोसी बच्ची को उठाकर बाहर ले आए। इसकी सूचना पुलिस को परिजन को दी। सूचना पर ईश्वरी के पिता सूखा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेटे और बहू ने आत्महत्या क्यों की इस पर पिता कुछ नहीं बता सके। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर न जाने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close