चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल… 3 IPS समेत कई पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट
बिहार। Bihar Police Transfer: बिहार में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टिया चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं इस बीच प्रशासनिक विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसमें आईपीएस अधिकारी और डीएसपी का तबादला किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु शंकर त्रिवेदी, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी रविश कुमार का तबादला किया गया है।
Bihar Police Transfer: बता दें कि, आईपीएस के साथ-साथ डीएसपी स्तर पर भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें आशुतोष कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना में पदस्थापित किया गया है। जबकि, राजेश कुमार राय को पुलिस उपाधीक्षक, मद्य निषेध, राज्य स्थापना नियंत्रण (वीडियो निगरानी शाखा) में भेजा गया है।








