पुलिस भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 60 से भी ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें कैसे करें आवेदन
Bihar Police Bharti : अगर आप भी पुलिस भर्ती का सपना देख रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी साबित हो सकती है। दरअसल, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कुल 64 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयुसीमा
इसमें आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सभी वर्ग के पुरुष/महिला और थर्ड जेंडर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए देना होगा।
Bihar Police Bharti : कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
यहां Home Guard Tab पर क्लिक करें।
अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
लॉगइन करें और Havildar Clerk वैकेंसी में अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरें।
अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।




