Breaking news
Advertisement
खेलदेशदेश-विदेश

Virat Kohli और BCCI के बीच मदभेद! Kapil Dev बोले- देश के बारे में सोचें

टीम इंडिया (team india) की वनडे कप्तानी छिनने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने 15 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली. जिसमें कोहली ने कई बड़े खुलासे किए हैं. कोहली ने बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के इस बयान को गलत बताया कि बोर्ड ने उनसे टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था. विराट कोहली के इस बयान से बीसीसीआई के बीच तनाव जगजाहिर हो गया है.

वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का मानना है कि कप्तानी के मसले पर बीसीसीआई (BCCI) से मतभेद उजागर करता विराट कोहली का बयान गलत समय पर आया है, जिससे दक्षिण अफ्रीका के अहम दौरे से पहले अनावश्यक विवाद पैदा हो गया.

कपिल देव ने एक न्यूज़ चैनल से कहा, ‘‘इस समय किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं है. दक्षिण अफ्रीका का दौरा सामने है और उस पर ध्यान देना चाहिए. मैं कहूंगा कि बोर्ड अध्यक्ष तो बोर्ड अध्यक्ष है हालांकि भारतीय टीम का कप्तान होना भी बड़ी बात है. एक-दूसरे के बारे में हालांकि सार्वजनिक तौर पर खराब बोलना अच्छा नहीं है. चाहे वह सौरव हों या कोहली.’’

भारत को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव ने विराट कोहली से हालात पर नियंत्रण करके देश के बारे में सोचने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘आप स्थिति को कंट्रोल कीजिए. बेहतर ये है कि आप देश के बारे में सोचिए. जो गलत है वो पता चल ही जाएगा, लेकिन एक दौरे से पहले विवाद खड़ा करना सही नहीं है.’’

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (SA vs IND) के दौरे पर रवाना हो चुकी है, जिसमें विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की शृंखला खेली जाएगी, जिसके लिए विराट कोहली ने खुद को तैयार बताया है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close