Kangana Ranaut Visit Raipur: रायपुर पहुंची एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधात’ फिल्म के स्क्रीनिंग में हुई शामिल
रायपुर। Kangana Ranaut Visit Raipur: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में रायपुर पहुंची हैं। राजधानी के जोरा स्थित पीवीआर सिनेमा में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुई।
कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत दर्शकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। कंगना के रायपुर आगमन को लेकर फिल्म प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। फिल्म के साथ एक विशेष सामाजिक पहल भी जुड़ी हुई है, जिसके तहत समाज में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले गुमनाम नायकों की पहचान की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
निर्देशक मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी ‘भारत भाग्य विधाता’ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, प्रसाद ओक, ईशा डे और रसिका अगाशे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
Kangana Ranaut Visit Raipur: फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रायपुर में आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग फिल्म के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित करने की दिशा में भी एक अहम पहल मानी जा रही है।




