Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: रफ्तार का कहर, डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार थार, बाल-बाल बची लोगों की जान

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी नशे में गाड़ी दौड़ाने की घटनाएं सामने आती हैं, तो कभी बेकाबू वाहन लोगों की जान के लिए खतरा बन जाते हैं। डिवाइडर पर गाड़ियां चढ़ाने से लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और सिग्नल पर खड़े राहगीरों को कुचलने तक के मामले राजधानी में सामने आ चुके हैं। अब ऐसा ही एक मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह चौक से सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 3 बजे अमलीडीह चौक पर एक तेज रफ्तार थार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने बड़े डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद वाहन बुरी तरह फंस गया, जिसके चलते चालक को गाड़ी रोकनी पड़ी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन चालक की इस हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

Raipur News: राजधानी की सड़कों पर इस तरह की घटनाएं यातायात सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। हालांकि, इस मामले में चालक नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और लापरवाही बरतने वाले चालक पर क्या कार्रवाई होती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close