Breaking news
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

शिक्षा विभाग की लापरवाही से गबाड़ हो रही छात्राओं को बांटने वाली साइकिलें, बारिश से हो रही खराब

गरियाबंद। Gariaband News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उन्हें स्कूल तक पहुंचने में सुविधा देने के उद्देश्य से सरस्वती साइकिल योजना शुरू की गई थी। जिसे लेकर शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

दरअसल, गरियाबंद के हायर सेकंडरी स्कूल मैनपुर ब्लॉक के हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं को बांटने के लिए आई साइकिलें कीचड़ व गंदगियों के बीचखुले आसमान के नीचे बारिश में भीगकर खराब हो रही है। यह साइकिलें सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को दी जानी थी, लेकिन अब इन साइकिलों की हालत खराब हो गई है। वहीं पानी में भीगने से साइकिल की लाइफ कम हो गई और जल्द ही खराब होने लगी है।

Gariaband News:
अधिकारियों के अनुसार, 1036 साइकिल आई थी। जिनमें से 400 साइकिलों की मैन्युफैक्चरिंग हो गई है और उन्हें स्कूलों में भेज दिया गया है। बाकी साइकिलों की मैन्युफैक्चरिंग बरसात बंद होने के बाद की जाएगी। शिक्षा विभाग भी सुस्ती के साथ लापरवाही बरत रहा है जिससे छात्राओं को भविष्य में परेशानी होगी। इससे उन बेटियों के सपनों पर पानी फिर गया जो इन साइकिलों के सहारे मीलों दूर का सफर तय कर स्कूल आती थी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close