उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, सप्तऋषि मंदिर में की पूजा अर्चना, कुछ ही देर में फहराएंगे धर्मध्वज
अयोध्या। Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही भव्य आयोजन होने वाला है। जहां आज 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराया जाएगा। वहीं राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। इससे पहले रोड शो में उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: बता दें कि, पीएम मोदी राम जन्मभूमि के परिसर में मौजूद हैं। उन्होंने सप्तऋषि मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां पर उन्होंने महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में शीश झुकाया। वहीं अब से बस कुछ ही देर में राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराएंगे।
Advertisement




