Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

सूरजपुर में युवक को सीएम ने नया मोबाइल देने के निर्देश दिए, युवा कांग्रेस भी आगे आई

रायपुर। सूरजपुर कलेक्टर को युवक का मोबाइल तोड़ थप्पड़ मारकर पुलिस वालों से पिटवाने के बाद हटा दिया गया है। रणबीर शर्मा की कार्रवाई के बाद सीएम भूपेश बघेल ने युवक को नया मोबाइल देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ दुव्र्यवहार के दौरान नवयुवक के क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस युवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए।

वहीं अब छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पीड़ित युवक को मोबाइल गिफ्ट करने वाले हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुबोध हरितवाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। सुबोध ने लिखा कि सूरजपुर कलेक्टर द्वारा जिस युवक का मोबाइल तोड़ा गया उसे यदि कलेक्टर नया फोन नहीं देते तो मैं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की ओर से एक मोबाइल गिफ्ट करने की घोषणा करता हूं।

गौरतलब है कि युवक को बीच सड़क थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा तत्काल प्रभाव से हटा दिए गए हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए निर्देश के बाद इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद इस मामले में सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए गौरव कुमार सिंह सूरजपुर के नए कलेक्टर होंगे, रणवीर शर्मा को संयुक्त सचिव मंत्रालय स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close