Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सदन में उठा जोमैटो,स्विग्गी, ब्लिंकिट, रैपिडो, में काम करने वाले गिग वर्कर का मुद्दा, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पूछे ये सवाल

रायपुर। Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज तीसरा दिन है। ऐसे में आज सत्र के दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जोमैटो, स्विग्गी, ब्लिंकिट और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले गिग वर्कर्स का मुद्दा सदन में उठाया। अजय चंद्राकर ने सरकार से सवाल किया कि, गिग वर्कर्स को संगठित या असंगठित—किस श्रेणी में रखा जाएगा? उन्होंने यह भी पूछा कि, भारत के विभिन्न राज्यों ने इस संबंध में अधिनियम बना लिए हैं, तो क्या छत्तीसगढ़ सरकार भी कानून बनाएगी?

उन्होंने कहा कि, 2020 के केंद्रीय अधिनियम के बाद भी राज्य स्तर पर अब तक स्पष्ट नियम नहीं बने हैं। जब तक अधिनियम नहीं बनेगा, तब तक छत्तीसगढ़ के बच्चे शोषण का शिकार होते रहेंगे। वहीं अजय चंद्राकर के सवानों का जवाब देते हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि, गिग वर्ग फिलहाल संगठित और असंगठित—दोनों श्रेणियों में नहीं आता।

Chhattisgarh Budget 2026-27: उन्होंने बताया कि, इस विषय पर अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई स्पष्ट नियम लागू नहीं हुआ है। जैसे ही केंद्र सरकार इस संबंध में नियम बनाएगी, वैसे ही छत्तीसगढ़ में उसे लागू किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य स्तर पर प्रक्रिया जारी है, लेकिन फिलहाल किसी भी राज्य ने इस विषय में अलग से नियम नहीं बनाए हैं।

यह भी देखें

https://www.youtube.com/live/muBXT0ZfNxs

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close