कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सियासी गलियारे में शोक की लहर
Shivraj Patil Passed Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूरस्थित अपने घर देववर में निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया गया कि, लंबी बीमारी के कारण उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनके निधन के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है।
बता दें कि, शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाला, जिसमें लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं। पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार जीत हासिल की। मुंबई में जब 2008 में आतंकी हमला हुआ था, तब देश के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ही थे। मुंबई अटैके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ट्वीट
उनके निधन पर कांग्रेस के कई नेता मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि,’ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और अनुभवी कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन से गहरा दुख हुआ। वह एक सम्मानित वरिष्ठ सहयोगी थे जिनके साथ मैंने घनिष्ठ संबंध और कई यादगार यादें साझा कीं।
Shivraj Patil Passed Away: उन्होंने कहा कि,’ बहुत इज्ज़तदार राजनेता, पाटिल ने देश की बहुत अच्छी सेवा की, ज़रूरी संवैधानिक और पार्लियामेंट्री ज़िम्मेदारियाँ निभाईं और भारत के डेमोक्रेटिक संस्थानों में अहम योगदान दिया। उनका जाना कांग्रेस पार्टी और उन सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है जो उनकी ईमानदारी, शांत स्वभाव और पब्लिक सर्विस के प्रति उनके कमिटमेंट की तारीफ़ करते थे। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत सपोर्टर्स के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत मिले, और उनकी आत्मा को शांति मिले।’
Deeply saddened by the passing of former Union Home Minister, Former Lok Sabha Speaker and veteran Congress leader Shri Shivraj Patil. He was an honoured senior colleague with whom I shared a close bond and many cherished memories.
A statesman of great dignity, Shri Patil served… pic.twitter.com/oXwDGNcIvm
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 12, 2025




