Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विवादों के बाद DSP कल्पना वर्मा की पहली तस्वीर आई सामने, SSP दफ्तर पहुंची बयान दर्ज कराने, लेनदेन के आरोपों को लेकर 3 घंटे चली पूछताछ

हिमांशु पटेल/ रायपुर। DSP Kalpana Verma: रायपुर में DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच विवाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जांच के बाद पुलिस घटित अपराधों को लेकर FIR दर्ज कर सकती है। इसी क्रम में DSP कल्पना वर्मा आज बयान दर्ज कराने रायपुर SSP कार्यालय पहुंची। उनके साथ उनके भाई राकेश वर्मा और पिता हेमंत वर्मा भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन कारोबारी दीपक टंडन ने अपनी पत्नी बरखा टंडन के साथ पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया था। अब दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी रायपुर ASP कीर्तन राठौर को सौंपी गई है। आज DSP कल्पना वर्मा से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। यह बयान पंडरी थाने में दर्ज लेन-देन से जुड़ी शिकायत को लेकर लिया गया है, जिसे कारोबारी दीपक टंडन ने दर्ज कराया था।

DSP Kalpana Verma: पुलिस अधिकारियों ने DSP कल्पना वर्मा के बयान के साथ-साथ अन्य संबंधित तथ्यों और दस्तावेजों की भी जांच की।बयान दर्ज कराने के बाद DSP कल्पना वर्मा SP कार्यालय से बाहर निकलीं। अब दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी की जाएगी। जांच के बाद रायपुर रेंज IG को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close