[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शादी का वादा, फिर दुष्कर्म.. गर्भपात कराने वाले आरोपी को मिली 10 साल की सजा

हिमांशु पटेल/ रायपुर l Raipur News: रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। मामला 376 के तहत दर्ज था, जिसमें आरोपी अमन कुमार सिंह को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है।

जानकारी के मुताबिक,आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने नकली शादी रचाकर पीड़िता को अपने साथ रखा और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। बाद में आरोपी ने पीड़िता के साथ जातिगत टिप्पणी करते हुए उसका साथ छोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में 10 साल की सजा सुनाई है।

Raipur News: वहीं, SC/ST एक्ट के तहत उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई है। इसके अलावा जबरन गर्भपात कराने के मामले में 5 साल की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है। यह फैसला जज पंकज कुमार सिन्हा द्वारा सुनाया गया, जिसे पीड़िता के लिए न्याय की बड़ी जीत माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close