
रायपुरः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बेटी और अन्य परिजनों के साथ ईडी दफ्तर पहुंच कर बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। चैतन्य बघेल शराब घोटाला मामले में पिछले दो दिनों से ईडी की हिरासत में है। ईडी ने चैतन्य को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अभी चैतन्य पांच दिन की ईडी रिमांड पर है।
इस बीच भूपेश बघेल आज अपनी बेटी और अन्य लोगों के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे और बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की।
ईडी ने शराब घोटाला मामलें में बड़ी रकम की मनी लांड्रिग मामले में चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है।
Advertisement




